झांसी: कोतवाली पुलिस द्वारा छनिया पुरा कसाई मोहल्ले में हार जीत की बाजी लगा रहे 19 जुआरी पकड़े
Jhansi, Jhansi | Feb 28, 2024 कोतवाली पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत आने वाले छनियापुरा कसाई मोहल्ले में एक बंद कमरे के अंदर कई लोग हार जीत की बाजी लगा रहे हैं। मुखबिर की सूचना पर विश्वास करते हुए कोतवाली पुलिस द्वारा बताए हुए स्थान पर छापा मारा गया। तो मौके से हार जीत की बाजी लगा रहे 19 जुआरी पकड़े गए जिनके पास से करीब 50 हजार से ऊपर की रकम बरामद हुई।