झांसी: वेतन न मिलने से परेशान सफाई कर्मियों ने इलाइट चौराहा पर किया प्रदर्शन
Jhansi, Jhansi | Feb 28, 2024 बुधवार को इलाइट चौराहा पर सफाई कर्मचारियों ने वेतन न मिलने को लेकर प्रदर्शन किया है। कर्मचारियों ने कंपनी पर उत्पीड़न करने का आरोप भी लगाया है। कर्मचारियों को कहना है कि उनको पिछले दो माह से वेतन नहीं मिला है,जिससे वह भुखमरी की कगार पर आ गए हैं। सूचना पर पहुंचे नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने कर्मचारियों को 24 घंटे के अंदर वेतन दिलाए जाने का आश्वासन दिया है।