बिलासपुर पुलिस की स्पेशल डिटेक्शन टीम ने पकड़ी नशे की बड़ी खेप, *151.33 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद*
दिनांक 08.10.2026 को SDT बिलासपुर द्वारा धराडसानी फोरलेन सड़क पर नाकाबंदी के दौरान कार नंबर PB01F7422 को चेक किया गया। कार की तलाशी के दौरान उसमें सवार तीन व्यक्तियों से 151.33 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद की गई।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान:
1. जितेन्द्र सिंह पुत्र करज सिंह, निवासी न्यू कृपा नगर, नारायणगढ़, स्याटा, तहसील एवं जिला अमृतसर, पंजाब, उम्र 40 वर्ष।
2. जोवन जीत सिंह पुत्र हरदीप सिंह, निवासी न्यू कृपा नगर, नारायणगढ़, स्याटा, तहसील एवं जिला अमृतसर, पंजाब, उम्र 25 वर्ष।
3. गुरचंट सिंह पुत्र करज सिंह, निवासी न्यू कृपा नगर, नारायणगढ़, स्याटा, तहसील एवं जिला अमृतसर, पंजाब, उम्र 32 वर्ष।
इस संबंध में पुलिस थाना झण्डुता में मुकदमा संख्या 86/2026 दिनांक 08.10.2026, धारा 21 एवं 29 ND&PS Act के तहत मामला दर्ज किया गया है।
मामले की आगामी जांच जारी है। पुलिस द्वारा आरोपियों से बरामद नशे के स्रोत तथा इसके बैकवर्ड एवं फॉरवर्ड लिंक की गहनता से जांच की जा रही है, ताकि नशे की पूरी सप्लाई चेन का पता लगाकर इसमें शामिल अन्य व्यक्तियों के विरुद्ध भी कार्रवाई की जा सके।
बिलासपुर पुलिस नशे के कारोबार के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत लगातार प्रभावी कार्रवाई कर रही है।