दारू: दारू से झुमरा और पुनाई तक खुले मां दुर्गा के कपाट, उमड़े श्रद्धालु
दारू से झुमरा और पुनाई तक खुले मां दुर्गा के कपाट, उमड़े श्रद्धालु। शारदीय नवरात्र की सप्तमी तिथि पर दारू प्रखंड क्षेत्र पूरी तरह से भक्ति के रंग में रंग गया है। प्रखंड के दारू बाजार, दारू खरिका चौक, झुमरा और पुनाई में पारंपरिक विधि-विधान और मंत्रोच्चार के बीच देवी का बोधन व विल्लवाभिमंत्रण संपन्न हुआ, जिसके साथ ही पूजा पंडालों के कपाट खोल दिया गया है।