मुरैना नगर: नामांतरण, बटवारा, सीमांकन और अभिलेख दुरस्ती के प्रकरण लंबित न रहें, कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए
कलेक्टर अंकित अस्थाना ने सभी अधिकारियों, एसडीएम को निर्देश दिए हैं ,कि इस सप्ताह नामांतरण ,बटवारा ,सीमांकन एवं अभिलेख दुरस्ती के प्रकरण प्रभावित नहीं होना चाहिए। इस सप्ताह में कोई भी पेंडेंसी नहीं होना चाहिए ,पेंडेंसी होने पर संबंधित को कारण बात नोटिस जारी किए जाएंगे। अभिलेख दुरस्ती के प्रकरण जल्द से जल्द बंद किए जाएं।