मुरैना नगर: शहर में झमाझम बारिश से भीषण गर्मी से मिली राहत, मौसम हुआ खुशनुमा, चली ठंडी हवाएं
मुरैना शहर में करीब आधा घंटे की बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया था और आमजन को बरसात होने के बाद काफी राहत मिली है ।बता दें कि करीब 42 और 43 डिग्री टेंपरेचर होने के कारण लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया था ,लेकिन बरसात होने के कारण आम जन को काफी राहत मिली है इसके बाद मौसम खुशनुमा बना हुआ है और ठंडी हवाएं चल रही है।