मुरैना नगर: ऋषि गालव चौराहे पर बाइक को टक्कर मारकर दुकान में जा घुसी अनियंत्रित स्कॉर्पियो गाड़ी, कुछ लोग हुए घायल; गाय की हुई मौत
मुरैना शहर में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया ।तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अचानक अनियंत्रित होकर बाइक में टक्कर मारने के बाद गाय को टक्कर मार दी, जिससे गाय की मौके पर मौत हो गई और स्कॉर्पियो दुकान में जा घुसी, जिसमें स्कॉर्पियो में सवार कुछ लोग घायल हो गए ,जिन्हें उपचार के बाद ग्वालियर के लिए रेफर कर दिया गया ,वहीं सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई।