मुरैना नगर: मुड़िया खेड़ा गांव के पास बोलोरो डिवाइडर से टकराई, तीन लोग घायल, अस्पताल में भर्ती
जोरा से शादी समारोह में शामिल होने के लिए अंबाह की तरफ जा रहे बोलेरो में सवार सभी लोग मुड़िया खेड़ा गांव के पास डिवाइडर से जा टकराए ,जिसमें तीन लोग घायल हो गए, जिनको पुलिस की मदद से जिला अस्पताल लाया गया। जहां ड्यूटी डॉक्टर के द्वारा दो लोगों का प्राथमिक उपचार किया गया है ।वही एक घायल युवक को ग्वालियर के लिए रेफर किया जा रहा है।