हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव के लिए आज नामांकन प्रक्रिया होगी। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष समेत विभिन्न पदों के लिए छात्र नेता नामांकन दाखिल करेंगे। नामांकन को लेकर कॉलेज के आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी ने खुद एमबीपीजी कॉलेज पहुंचकर मौके पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और अधीनस्थ थाना व चौकी प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस के मुताबिक छात्रसंघ चुनाव की आड़ में अराजकता, गुंडागर्दी या कानून-व्यवस्था बिगाड़ने का प्रयास करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने अवांछित और उपद्रवी तत्वों पर नजर रखने के साथ किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की है। पुलिस का लक्ष्य नामांकन प्रक्रिया को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराना है।
#Haldwani #MBPGCollege #MBPG #StudentUnionElection #StudentElection #CollegeElection #NominationDay #ElectionNomination #HaldwaniPolice #NainitalPolice #SSPManjunathTC #PoliceSecurity #PoliceAction #ElectionSecurity #StudentPolitics #CampusPolitics #ABVP #NSUI #LawAndOrder #HaldwaniNews #Uttarakhand #UttarakhandNews #BreakingNews #LatestNews #NewsUpdate #NewsReel #InstagramReels #FacebookReels #YouTubeShorts #HaldwaniExpressNews