पाटी: पाटी में प्रधानमंत्री आवास योजना के ब्लॉक समन्वयक 5 माह से अवकाश पर, हितग्राही जनपद के चक्कर काटने को मजबूर
Pati, Barwani | Oct 17, 2026 प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत अपने सपनों के आशियाने की राह ताक रहे सैकड़ों हितग्राही इन दिनों भारी परेशानियों का सामना कर रहे हैं। पिछले 5 महीनों से योजना के ब्लॉक समन्वयक राजेश वर्मा के अवकाश पर चले जाने के कारण विकासखंड में आवास योजना से जुड़े सभी कार्य ठप पड़े हैं। हितग्राही रोजाना जनपद पंचायत कार्यालय के चक्कर काटने को मजबूर हैं। लोग परेशान।