वाड्रफनगर: आदिवासी छात्रावासों की बदहाली पर बवाल, फिर भी जिम्मेदारों की चुप्पी; सहायक आयुक्त की प्रभारी पदस्थापना पर उठे सवाल
वाड्रफनगर बुधवार बलरामपुर जिले में आदिवासी छात्रावासों की बदहाल व्यवस्था और सहायक आयुक्त की प्रभारी पदस्थापना को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। आखिर किसके संरक्षण में सहायक आयुक्त की कुर्सी सुरक्षित है? यह सवाल अब जिलेभर में चर्चा का विषय बना हुआ है छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज लगातार विरोध जता रहा है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों की चुप्पी कई सवाल खड़े कर रही है