कलेक्टर ने किया चंदेरी सिविल अस्पताल का निरीक्षण
व्यवस्थाओं के संबंध में दिए आवश्यक निर्देश
--
कलेक्टर श्री साकेत मालवीय ने गुरुवार को सिविल अस्पताल चंदेरी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने अस्पताल में ओपीडी के खुलने एवं बंद होने के समय की जानकारी आमजन को आसानी से उपलब्ध कराने के लिए निर्धारित स्थान पर सूचना बोर्ड लगाए जाने के निर्देश दिए, जिससे अस्पताल में उपचार के लिए आने वाले मरीजों को ओपीडी के समय की स्पष्ट जानकारी मिल सके। उन्होंने उपस्थिति पंजी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित कर्मचारियों को नोटिस दिए जाने की निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एसडीएम श्री मनीष धनगर, बीएमओ श्री प्रशांत दुबे साथ थे।
#ashoknagar