पुलिस लाइन में शहीदों कोअर्पित की श्रद्धांजलि
परेड द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर देकर श्रद्धा सुमन किए अर्पित
--
पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन अशोकनगर में बुधवार को पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, अधिकारी सहित पुलिस जवान शामिल हुए। कार्यक्रम में कलेक्टर साकेत मालवीय ने अपने कर्तव्य पालन करते हुए जीवन का बलिदान देने वाले निष्ठावान एवं बहादुर पुलिस कर्मियों को पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर पुलिस लाईन अशोकनगर शहीद स्मारक पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए शहीद पुलिस कर्मियों को नमन किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्री राजीव कुमार मिश्रा ने शहीदों के बारे में वर्णन करते हुए साल भर में देश में जो जवान शहीद हुए हैं उनके नाम का वाचन किया।
कार्यक्रम में परेड के माध्यम से शहीद जवानों को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। साथ ही प्रधान एवं जिला सत्र न्यायाधीश श्री सतीष चन्द्र शर्मा, अशोकनगर विधायक श्री हरी बाबू राय तथा उपिस्थत मजिस्ट्रेटों एवं अधिकारियों, कर्मचारी सहित पुलिस जवानों ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर जिले के जो जवान शहीद हुए हैं उनके परिजन भी मौजूद रहकर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इसके पश्चात मौजूद अधिकारियों ने जिले के जो जवान शहीद हुए हैं उनके परिजनों का फूल माला पहनकर एवं शॉल पहनाकर उनका सम्मान किया। साथ ही मौजूद अधिकारियों ने आर्म्स प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
#ashoknagar