त्यौहारों/मेलों के दौरान कानून व्यवस्था के संबंध में मुख्यमंत्री ने ली वीडियों कांफ्रेस
--
आगामी त्यौहार एवं मेलों के दौरान कानून व्यवस्था भीड़ प्रंबधन,सुरक्षा,आपादा प्रबंधन से जुडे विषयों की समीक्षा हेतु मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को वीडियों कांफ्रेस के माध्यम कलेक्टर/कमिश्नर,एसपी,आईजी की बैठक लेकर समीक्षा की। समीक्षा के दौरान के निर्देशित किया गया कि आगामी दीपावली त्यौहार को दृष्टिगत रखते हुए आतिशबाजी एवं फटाकों की दुकानों को व्यवस्थित रूप से लगवाये जाएं। विस्फोटक सामग्री अधिनियम के तहत आवश्यक कार्यवाही की जाएं। कार्बाइड गन को पूर्ण रूप से प्रतिबंधित करने के निर्देश दिये गए। त्यौहार को दौरान कानून व्यवस्था पर सतत निगरानी रखी जाएं। अघोषित विद्युत कटौती न हो इस पर विशेष ध्यान दिया जाएं। उन्होंने मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत प्राप्त शिकायतों के निराकरण की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिये गए। स्वामित्व योजना की समीक्षा के दौरान अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन 2026 की प्रगति की समीक्षा की गई।
इस दौरान अल्प वर्षा की स्थिति,खाद्य पदार्थो में मिलावटी को रोकने के लिये संघन जांच किये जाने,मौसमी बिमारियों के संबंध में आवश्यक कार्यावाही एवं उपचार किये जाने,वर्षा के वाद निर्माण कार्यो में तेजी लाएं जाने,31 अक्टबर को सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती मानये जाने,1 नवम्बर स्थापना दिवस का आयोजन किये जाने,गौपाल कृष्ण ग्राम पुरूस्कार योजनांतर्गत प्रतियोगिताएं आयोजित किये जाने,पराली न जलाये जाने के संबंध में विस्तार से समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिये गए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जन विश्वास शिविर में आकस्मिक रूप से किसी भी जिले में पहुंच कर शिविर में आवेदनों के निराकरण एवं शिविर आयोजन की समीक्षा करेंगे।
#ashoknagar