रफीगंज: रफीगंज के बलिगांव में जलावन लाने गई युवती को सर्प दंश से हुई मुर्च्छा, CHC से किया गया रेफर
रफीगंज के बलिगांव में बुधवार की संध्या में घर के पीछे जलवान लाने गई एक युवती को सर्पदंश से मुर्छित हो गई। जिसे रफीगंज CHC में भर्ती करवाया गया। युवती की पहचान शोभा कुमारी के रूप में की गई है। बुधवार संध्या 7 बजे डॉक्टर ऐ के केसरी के द्वारा युवती को बेहतर इलाज के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया।