रफीगंज: रफीगंज से सैकड़ों श्रद्धालुओं ने पैदल जाकर मदनपुर थाना क्षेत्र के वार नाग बाबा पर चढ़ाया दूध-लावा
नागपंचमी के अवसर पर श्रद्धालुओं ने नाग देव को दूध लावा चढ़ाकर पूजा अर्चना किया।सावन महीने के शुक्लपक्ष पंचमी तिथि को नाग देव को दूध लावा अर्पित कर पूजा अर्चना करने का विधान है। रफीगंज के शिवा क्लब के सदस्यों ने रफीगंज से जलभरी कर पैदल यात्रा करना बाबा पर दूध लव चढ़ाया। सदस्यों ने संध्या 6:00 बजे बताया कि विगत 25 वर्षों से हम लोग लगातार ऐसा कर रहे हैं।