रफीगंज: रफीगंज के कासमा पुलिस ने धमनी गांव से एक गैर जमानती वारंटी को गिरफ्तार कर जेल भेजा
रफीगंज के कासमा पुलिस ने धमनी गांव निवासी पिंटू कुमार यादव को गिरफ्तार किया कर बुधवार को जेल भेज दिया। इस सम्बंध में बुधवार संध्या 7 बजे कासमा थानाध्यक्ष इमरान आलम ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित के विरुद्ध औरंगाबाद न्यायालय द्वारा गैरजमानतीय वारंट निर्गत है। इसी आलोक में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।