सागर नगर: सुरखी से पूर्व विधायक पारुल साहू ने छोड़ी कांग्रेस
लोकसभा चुनाव के बीच सुरखी विधानसभा की पूर्व विधायक पारुल साहू ने बुधवार को कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। एक लाइन के इस्तीफे में उन्होंने लिखा कि "मैं कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रही हूं।" बता दें कि पारुल ने 2013 के विधानसभा चुनाव में गोविंद सिंह राजपूत को चुनाव हराया था।