सागर नगर: संसदीय सीट सागर पर 12 अप्रैल से प्रारंभ होगी नाम निर्देशन पत्र जमा होने की प्रक्रिया
लोक सभा निर्वाचन के अंतर्गत ससदीय क्षेत्र सागर के लिए 12 अप्रैल से नाम निर्देशन प्रक्रिया प्रारंभ होगी। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक आर्य ने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशों के तहत नाम निर्देशन प्रक्रिया आरंभ की जाएगी जिसके तहत समस्त प्रकार के अवकाश छोड़कर नाम निर्देशन पत्र जमा होंगे।