सागर नगर: सागर शहर में धीमी गति से हो रहे सड़कों के निर्माण पर पूर्व निगम अध्यक्ष त्रिलोकी नाथ कटारे ने जताया रोष
मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व उपाध्यक्ष एवं सागर नगर निगम के पूर्व अध्यक्ष त्रिलोकी नाथ कटारे ने शहर में धीमी गति से बन रही सड़कों को लेकर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा शासित नगर निगम सड़कों के निर्माण के नाम पर शहर की जनता को प्रताड़ित करना बंद करें। निगम सड़कों का निर्माण कार्य जल्द पूरा करे।