VIP रोड पर स्कूटी सवार को कार ने मारी जोरदार टक्कर, पेड़ से टकराई कार
रायपुर के VIP रोड स्थित फुंडहर चौक में रविवार देर रात सड़क हादसा हो गया। जानकारी के मुताबिक, एक कार ने स्कूटी सवार को जोरदार टक्कर मार दी, जिसके बाद कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में स्कूटी सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना के बाद कार चालक वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गया।
#RaipurNews #VIPRoad #RoadAccident #ChhattisgarhNews #BreakingNews