छबड़ा: छबड़ा पत्रकार संघ के अध्यक्ष बने CP गेरा, पत्रकार हितों के साथ अब कुठाराघात बर्दाश्त नहीं होगा
Chhabra, Baran | Jan 27, 2025 पत्रकार संघ की बैठक छबड़ा में निवर्तमान अध्यक्ष एसएन गौड़ की अध्यक्षता में आयोजित हुई। जिसमे सभी पत्रकारों ने सर्वसम्मति से सीपी गेरा को संघ का अध्यक्ष मनोनीत किया। इस पर पत्रकारों ने गेरा का साफा बांधकर व माला पहनाकर भव्य स्वागत सम्मान किया। बैठक में आगामी 2 वर्ष के कार्यकाल के लिए चर्चा की गई। यहां पत्रकारों की समस्याओं को लेकर भी चर्चा की गई।