छबड़ा: छीपाबडौद में मेघवाल परिषद का स्थापना दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया, कार्यकारिणी का किया गया सम्मान
Chhabra, Baran | Jan 26, 2025 राष्ट्रीय मेघवाल परिषद तहसील छीपाबड़ोद के द्वारा परिषद का 25 वाँ स्थापना दिवस समारोह मेघवाल छात्रावास में हर्षोल्लास के साथ धूमधाम से मनाया। मुख्य अतिथि के रूप में परिषद के संस्थापक प्रदेशाध्यक्ष नंदलाल केसरी ने संबोधित किया।अध्यक्षता बारां जिला प्रभारी संजय मेघवाल द्वारा की गई। समारोह का शुभारंभ बाबा साहेब डॉ.अंबेडकर की तस्वीर पर माल्यार्पण करके किया गया।