छबड़ा: छीपाबड़ौद रोड पर ईंट भट्टो के पास रोड एक्सीडेंट में बाइक सवार युवक घायल, गंभीर हालत में जिला अस्पताल किया गया रेफर
Chhabra, Baran | Jan 27, 2025 छबड़ा में छीपाबडौद रोड़ पर ईट भट्टो के पास सोमवार दोपहर 1 बजे करीब एक सड़क हादसा हो गया। युवक की बाइक सड़क पर अचानक फिसल गई। गिरने से युवक नंदकिशोर लोधा निवासी झंझनी गंभीर रूप से घायल हो गया,सिर से काफी खून बह गया। राहगीरों की सूचना पर तुरंत एंबुलेंस 108 मौके पर पहुंची, जो घायल को राजकीय अस्पताल अस्पताल लेकर गई।