छबड़ा: गणतंत्र दिवस पर वन विभाग छीपाबडौद के पेंशनर कर्मचारियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया
Chhabra, Baran | Jan 26, 2025 गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में वन विभाग छीपाबडौद कार्यालय में वन विभाग के पेंशनर कर्मचारियो का सम्मान समारोह आयोजित। क्षेत्रीय वन अधिकारी द्वारा सभी विभाग के कर्मचारियो की उपस्थिति में यह आयोजन किया। इस दौरान पेंशनरों को साफा, शॉल और माला पहनाकर विशेष रूप से सम्मानित किया।कार्यक्रम में पेंशनर पूनमचंद चौरसिया, राधाकृष्ण नागर व अन्य कर्मचारियों को सम्मानित किया।