योग एवं ध्यान के केन्द्रीत कार्यक्रम आयोजित
----
कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित गतिविधियों के क्रम में आयुष विभाग द्वारा योग, ध्यान को प्राथमिकता देते हुए जिले भर के आयुष औषधालयों एवं आरोग्यं धामों द्वारा योग, ध्यान और स्वास्थ्य शिविरों का गरिमामय आयोजन किया गया।
जिला आयुष अधिकारी डॉ जीपी वर्मा ने बताया कि विभिन्न गतिविधियों के तहत बड़ौदा, सोंठवा, बगवाज, मानपुर, प्रेमसर, पंडोला, जैनी, कराहल एवं इकलौद के शासकीय विद्यालयों तथा हजारेश्वर मंदिर, पीजी कॉलेज व बस स्टैंड जैसे प्रमुख स्थलों पर योग ध्यान के माध्यम से विद्यार्थियों एवं नागरिकों को योगाभ्यास कराने के साथ-साथ तनाव प्रबंधन, मानसिक एकाग्रता और आयुर्वेदिक दिनचर्या का महत्व समझाया गया। इसके साथ ही श्नशा मुक्त भारत अभियानश् के तहत विद्यार्थियों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई तथा क्षेत्र में समर्पित भाव से कार्यरत योग शिक्षकों व सहायकों का स्वागत एवं सम्मान किया गया।
इन दौरान आयुष विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में कुल 1,421 लाभार्थी लाभान्वित हुए।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#sheopur
1 views | Sheopur, Madhya Pradesh | Oct 4, 2026