स्वसहायता समूह से जुड़कर कांति बाई बनीं आत्मनिर्भर
आटा चक्की के साथ ही तेल मिल का संचालन
सेवा संकल्प अभियान- सेवा की कहानी
----
श्योपुर जिले में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के अंतर्गत संचालित स्वसहायता समूह ग्रामीण महिलाओं के जीवन में आर्थिक एवं सामाजिक बदलाव का माध्यम बन रहे हैं। कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन एवं सीईओ जिला पंचायत श्री कार्तिकेय जायसवाल के निर्देशन में स्वसहायता समूहों से जुड़ी महिलाएं विभिन्न आजीविका मूलक गतिविधियों को अपनाकर आत्मनिर्भर बन रही हैं। समूह से जुड़ने के बाद महिलाओं में बचत, ऋण एवं आर्थिक प्रबंधन की समझ विकसित होने के साथ ही परिवार के निर्णयों में उनकी भागीदारी भी बढ़ रही है।
श्योपुर जिलें के विजयपुर तहसील में ग्राम अगरा के घोरेट बाबा स्व सहायता समूह की अध्यक्ष श्रीमती कांति प्रजापति के पति का आकस्मिक निधन हो जाने से उसके ऊपर परिवार को चलाने की जिम्मेदारी आ गई। 5 बच्चों के परिवार का लालन-पालन करने के लिए वे खेतो में मजदूरी करने लगी, लेकिन परिवार के खर्चो की पूर्ति नही हो पा रही, आर्थिक संकट के समय विधवा महिला को शासन की स्वसहायता संवर्धन नीति का लाभ मिला। महिला अपने गांव में संचालित स्वसहायता समूूह धोरेट बाबा से जुडी और बाद में उसकी अध्यक्ष भी बन गई। साप्ताहिक बचत और बैठक के माध्यम से उसने समूह की गतिविधियों को समझा और सीसीएल राशि से लोन लेकर गांव में आटा चक्की दुकान खोली, जिससे उसे नियमित आमदनी होने लगी। इसके बाद आजीविका को बढाने के लिए उसने छोटा तेल मिल भी लगाया। वर्तमान में उसने अपने एक पुत्र और पुत्री की शादी भी कर ली है तथा नियमित आमदनी से ऋण भी चुका रही है।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#sheopur
1 views | Sheopur, Madhya Pradesh | Oct 4, 2026