स्वास्थ्य एवं नेत्र परीक्षण शिविर आयोजित
----
नगर पालिका परिषद भवन में भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी श्योपुर के तत्वावधान में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत स्वास्थ्य व नेत्र परीक्षण शिविर आयोजित किया गया,जिसमें डॉक्टर श्री संगीत गर्ग (सामान्य शल्य चिकित्सक), डॉ. एआर कारोरिया (मेडिसिन विशेषज्ञ), डॉ. जीके गोयल (नेत्र रोग विशेषज्ञ), डॉ.उल्लास शर्मा (चिकित्सा अधिकारी) द्वारा करीब 91 मरीजों का स्वास्थ्य व नेत्र परीक्षण किया गया।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्री शशांक भूषण, पूर्व विधायक श्री दुर्गालाल विजय, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री महावीर सिंह सिसौदिया, जिला महामंत्री श्री संजय अकोदिया, नपा अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री सुजीत गर्ग, रेडक्रॉस सोसायटी के उपाध्यक्ष श्री जुगल बसंल, सचिव श्री दिनेशराज दूबोलिया, जिला प्रतिनिधि श्री वीके सक्सेना, कोषाध्यक्ष श्री राजेन्द्र शर्मा, प्रबंध समिति सदस्यगण श्री ओम राठौर, श्री महावीर गुप्ता, श्रीमती निर्मला आचार्य, नपा उपाध्यक्ष श्री संजय महाना, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष श्री गौरीशंकर मीणा, मण्डल अध्यक्ष श्री संजय मंगल, एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष श्री राजेन्द्र अकोदिया, पार्षद श्री विष्णु पाराशर, श्रीमती लक्ष्मी सेंगर, पूर्व पार्षद श्री विशाल सोनी, श्री दिनेश तिवारी, श्री गोविन्द दीक्षित आदि उपस्थित रहे।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#sheopur