लखीसराय: आंधी-बारिश का कहर, यज्ञ मंडप गिरने से तीन मवेशियों की मौत, नया बाजार किऊल नदी की घटना।
लखीसराय। अचानक आई तेज आंधी और मूसलाधार बारिश के दौरान नया बाजार स्थित किउल नदी किनारे बना यज्ञ मंडप गिर गया। हादसे में मलबे के नीचे दबकर तीन मवेशियों की मौत हो गई। उक्त घटना बुधवार की दोपहर 1:30 की बताई जा रही है। बताया जाता है किसदर प्रखंड क्षेत्र के वृंदावन निवासी बिहारी यादव अपने मवेशियों को चरा रहे थे।