बांगरमऊ: हीरामनपुरवा गांव में होली के 2 दिन बाद युवती के चेहरे पर 2 युवकों ने जबरन लगाया केमिकल, हालत गंभीर
बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली युवती होली पर्व के 2 दिन बाद अपने घर से पानी भरने के लिए निकली। इसी दौरान गांव के ही 2 युवकों ने उसे जबरन रंग के बहाने केमिकल लगा दिया, जिससे उसके चेहरे पर इंफेक्शन फैल गया। परिजन उसे इलाज के लिए सीएचसी बांगरमऊ ले गए। डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।