श्योपुर: स्वास्थ्य अधिकारियों ने किया मानपुर अस्पताल का निरीक्षण, रोस्टर के अनुसार ड्यूटी करने के दिए निर्देश
श्योपुर। कलेक्टर अर्पित वर्मा के निर्देश पर सोमवार को दोपहर 3 बजे जिला स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों द्वारा मानपुर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण किया गया तथा चिकित्सको को रोस्टर अनुसार ड्यूटी करने के निर्देश दिये गए।