सिकंदराराऊ: हसायन सीएससी पर नवजात की हुई मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही के आरोप लगाए
गर्भवती महिला वसुधा को प्रसव पीड़ा हुई तो परिजन उसे हसायन सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां महिला स्टाफ नर्स ने वसुधा का प्रसव कराया और एक लड़के का जन्म हुआ। पर नवजात की हालत बिगड़ने लगी। परिजनों का आरोप है कि रात में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने फोन नहीं उठाया। इसके बाद स्टाफ नर्स ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया जहां डॉक्टर ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया एमएम