हाथरस: शहर के घंटाघर के पास बीतीरात मामूली बात को लेकर दो लोगों के बीच हुई मारपीट जमकर चले लात-घूंसे, स्थानीय लोगों की लगी भीड़
जनपद हाथरस की सदर कोतवाली क्षेत्र के घंटाघर के पास बीती रात मामूली बात को लेकर दो लोगों के बीच मारपीट हो गई। मारपीट को देख मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुट गई। दोनों लोगों के बीच हो रही मारपीट में जमकर लात घूंसे चलने लगे, उसके बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने दोनों लोगों के बीच हो रही मारपीट को बमुश्किल शांत कराया।