सागर नगर: कलेक्टर कार्यालय में डीसीसी की बैठक का आयोजन
डीसीसी की मंगलवार को हुई बैठक में बैंकों को शत प्रतिशत उपलब्धि हासिल करने का निर्देश दिया गया है। इसके साथ ही बैंकों से पात्रता पूरी करने वाले इच्छुक सभी लाभार्थियों को लाभ देने के भी निर्देश दिए गए हैं। कलेक्टर कार्यालय में हुई यह बैठक जिला पंचायत सीईओ श्री विवेक केवी की अध्यक्षता में आयोजित की गई।