सागर नगर: किशोर न्यायालय के पास रहने वाले लोगों ने कलेक्टर कार्यालय में पानी की समस्या को लेकर गुहार लगाई, पाइपलाइन बिछाने की मांग की
बाघराज वार्ड के किशोर न्यायालय के पास रहने वाले रहवासी बड़ी संख्या में महिला पुरुष इकट्ठा होकर मंगलवार दोपहर 1:00 कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर पानी की समस्या की शिकायत की है। रहवासियों ने बताया कि हमारे मोहल्ले में पाइपलाइन नहीं है ना ही पानी की कोई वैकल्पिक व्यवस्था है। रहवासियों ने मोहल्ले में पाइपलाइन बिछाने की मांग की है।