सागर नगर: जिला अस्पताल में नवजात बच्ची को अवैध रूप से गोद लेकर धर्म बदलने का मामला, बाल कल्याण समिति व हिंदू संगठन ने जताया विरोध
जिला अस्पताल से एक नवजात बच्ची को अवैध रूप से गोद लेने और उसका नाम धर्म बदलने का मामला सामने आया है।अस्पताल में भर्ती एक गरीब महिला की मदद के नाम पर शनिचरी के एक परिवार ने बच्ची को अपने संरक्षण में ले लिया और उसका नाम बदलकर एनसीआर में भर्ती करा दिया।मामला सामने आने पर मंगलवार दोपहर 12 बजे बाल कल्याण समिति और हिंदू संगठनों ने जिला अस्पताल पहुंचकर विरोध जताया।