सागर नगर: चरनोई भूमि से अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर गौसेवकों ने कलेक्टर कार्यालय में 100वां ज्ञापन सौंपा
सागर जिले की सभी तहसील क्षेत्र में चरनोई की भूमि से अवैध अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर सागर जिले की सभी तहसीलो एवं कलेक्टर कार्यालय में पिछले 7 महीना में 99 ज्ञापन सौंप चुके हैं और आज मंगलवार दोपहर 2:00 बजे कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर 100 वां ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से चरनोई भूमि से अतिक्रमण हटाने की मांग की है।