सागर नगर: स्वामी विवेकानंद वार्ड में ₹40 लाख की लागत से निर्मित मंगल भवन का विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने किया लोकार्पण
वरिष्ठ विधायक शैलेंद्र कुमार जैन एवं नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार ने स्वामी विवेकानंद वार्ड में लगभग 40 लाख रुपए की लागत से निर्मित मंगल भवन का मंगलवार शाम 4 बजे फीता काट कर एवं विधि विधान से पूजन कर लोकार्पण किया। वार्ड वासियों ने विधायक शैलेंद्र कुमार जैन और नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार का फूल माला पहनकर स्वागत किया।