सागर नगर: सेवानिवृत्त शिक्षकों ने वेतन वृद्धि का लाभ दिलाने की मांग को लेकर हाई कोर्ट के आदेश के साथ जनसुनवाई में आवेदन दिया
खुरई विकासखंड के सेवानिवृत शिक्षक इकट्ठा होकर मंगलवार दोपहर 1:00 कलेक्टर कार्यालय पहुंचे जहां जनसुनवाई में वेतन वृद्धि का लाभ नहीं दिए जाने की शिकायत की। सेवानिवृत्ति शिक्षकों ने बताया कि माननीय उच्च न्यायालय जबलपुर आदेश जारी किया था कि 30 जून को सेवानिवृत्ति के पश्चात आगामी तिथि 1 जुलाई पर वेतन वृद्धि लगाई जाए लेकिन इसका लाभ हम लोगों को नहीं मिला।