डिंडौरी: एकीकृत माध्यमिक शाला बघाड 3 साल से निर्माणाधीन, शासकीय राशि का आहरण, ग्रामीण ने प्रशासन से लगाई गुहार #jansamasya
ग्राम पंचायत रामगुड़ा के पोषक ग्राम बघाड़ का एकीकृत माध्यमिक शाला भवन निर्माणाधीन है और विद्यालय भवन के निर्माण कार्य को लेकर स्कूल में पदस्थ पूर्व शिक्षक संजू परस्ते के द्वारा विद्यालय भवन निर्माण कार्य के नाम पर निकाली गई पूरी राशि का बंदर बांट कर लिया गया। और भवन निर्माण नहीं कराया गया । दरअसल ग्रामीणों ने शुक्रवार दोपहर 1:30 बजे मीडिया को जानकारी दी।