पटना ग्रामीण: दीपावली और छठ से पहले पटना में दो बड़े प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित, दो टन से अधिक दूषित मिठाई नष्ट
खाद्य सुरक्षा विभाग ने दीपावली और छठ महापर्व से पहले मिलावटखोरों के खिलाफ शिकंजा कसते हुए मंगलवार को जिले के छह प्रमुख खाद्य प्रतिष्ठानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की। अनियमितता और भारी अस्वच्छता पाए जाने पर आकाश स्वीट्स और माखन भोग वर्कशॉप का खाद्य लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। टीम ने दो टन से अधिक यानी दो हजार साठ किलोग्राम दूषित मिठाई और 180