बंजरिया: बंजरिया से होकर गुजरने वाली सिकरहना नदी मोहम्मदपुर वार्ड 8 में सड़क का कटाव कर रही है
बंजरिया से होकर गुजरने वाली सिकरहना नदी मोहम्मदपुर वार्ड 8 में सड़क का कटाव कर रही है। बुधवार को ग्रामीण शेख राजू ने बताया कि कटाव से नदी के तरफ जाने वाले ग्रामीण सड़क पर खतरा उत्प्न्न हो गया है। जहां कटाव हो रहा है,वहां गांव से निकलने वाला नाला नदी में गिरता है। ग्रामीणों ने तत्काल वहां पर कटावरोधी कार्य करने का आग्रह किया है,ताकि ग्रामीण सड़क को बचाया जा सके।