लखीसराय: रामगढ़ चौक और पिपरिया प्रखंड कार्यालय में समन्वय समिति की बैठक हुई
सोमवार की अपराह्न 4 बजे जिले के रामगढ़ चौक प्रखंड कार्यालय के अलावा पिपरिया प्रखंड कार्यालय में जिलाधिकारी मिथिलेश मिश्र के निर्देश पर समन्वय समिति की बैठक हुई. रामगढ़ चौक प्रखंड कार्यालय परिसर में BDO गौतम कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में तथा पिपरिया प्रखंड कार्यालय में BDO प्राची कुमारी की समन्वय समिति की बैठक हुई. जिसमें प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी मौजूद रहे.