लखीसराय: हलसी कृषि विज्ञान केंद्र में दो दिवसीय कृषि यंत्रीकरण मेला आयोजित
सोमवार की पूर्वाह्न 11:30 बजे राष्ट्रीय किसान दिवस एवं सुशासन सप्ताह के मौके पर कृषि विज्ञान केंद्र हलसी में कृषि यंत्रीकरण योजना अंतर्गत 2 दिवसीय कृषि यंत्रीकरण मेला का आयोजन किया गया. जिसका उद्घाटन जिला परिषद अध्यक्ष अंशु कुमारी, जिलाधिकारी मिथिलेश मिश्र, डीडीसी सुमित कुमार आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. यहां डीएम ने किसानों की समस्याएं सुनी.