बैतूल नगर: कलेक्टर डॉ. सोनवणे का अल्टीमेटम: 108 एम्बुलेंस में शिकायत मिली तो एजेंसी होगी बाहर
बैतूल जिले में 108 एम्बुलेंस और जननी एक्सप्रेस सेवाओं को लेकर कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे ने बड़ा और सख्त आदेश जारी किया है। सोमवार सुबह 11 बजे आयोजित समयसीमा की बैठक में कलेक्टर ने साफ कहा कि जिले में एम्बुलेंस सेवाओं का रेस्पॉन्स टाइम तेज होना चाहिए और दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों तक बेहतर सेवाएं पहुंचना जरूरी है। कलेक्टर ने सीएमएचओ और नोडल अधिकारियों को