जनपद शिक्षा केंद्र परिसर में सोमवार को आयोजित ब्लॉक स्तरीय दिव्यांग उपकरण वितरण शिविर में दिव्यांग बच्चे व अभिभावक शामिल हुए। शिविर में जरूरत अनुसार ट्रायसिकल, व्हीलचेयर, श्रवण यंत्र, रोलेटर व बैसाखी जैसे सहायक उपकरण 53 बच्चों को वितरित किए गए। शिविर का शुभारंभ बीईओ बी.एस. निगवाल ने किया। उन्होंने कहा कि दिव्यांग बच्चों के साथ अधिक समय बिताकर उनकी प्रतिभा क