दतिया नगर: रास-जेबी पब्लिक स्कूल में "यंग एंटरप्रेन्योर्स मीट" आयोजित, विद्यार्थियों ने सीखे सफल उद्यमिता के गुर।
रास-जेबी पब्लिक स्कूल, दतिया में विद्यार्थियों को उद्यमिता और व्यवसाय की व्यावहारिक जानकारी देने के उद्देश्य से "यंग एंटरप्रेन्योर्स मीट" का सफल आयोजन आज गुरुवार 12 बजे किया गया। कार्यक्रम की थीम "आज के विद्यार्थी, कल के उद्यमी" रही, जिसमें शहर के युवा उद्यमियों ने अपने अनुभव साझा कर विद्यार्थियों को प्रेरित किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री दीपेश पुरोहित