स्वच्छ और सुंदर शहर हर नागरिक का अधिकार, इसे साफ रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी - मेयर सुमन बहमनी
नगर निगम ने वार्ड दो में चलाया स्वच्छता से स्वागत अभियान, मेयर व पूर्व मंत्री ने झाड़ू लगाकर दिया स्वच्छता का संदेश
जगाधरी के डीडी अग्रवाल स्कूल से की सफाई अभियान की शुरुआत, सरवर मोहल्ला व बावना रोड किया चकाचक
यमुनानगर/जगाधरी। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी 17 जुलाई को हरियाणा आगमन को लेकर प्रदेश भर में स्वच्छता से स्वागत विशेष सफाई अभियान शुरू किया गया है। मंगलवार को वार्ड नंबर दो में इस अभियान की औपचारिक शुरुआत जगाधरी के डीडी अग्रवाल स्कूल के समीप की गई। यहां मेयर सुमन बहमनी और पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल ने पार्षदों, भाजपा नेताओं और निगम अधिकारियों के साथ मिलकर खुद हाथों में झाड़ू थामी और क्षेत्र में सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। इस दौरान भारी संख्या में स्थानीय नागरिक भी इस मुहिम से जुड़े।इस विशेष सफाई अभियान में अतिरिक्त निगम आयुक्त धीरज कुमार, मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगी (सीएमजीजीए) अभिश्रुति, मुख्य सफाई निरीक्षक हरजीत सिंह, सफाई निरीक्षक अमित कंबोज, सचिन कांबोज आदि विशेष रूप से योगदान दिया। इसके अलावा पार्षद एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रियांक शर्मा, पार्षद अरुण कुमार, जयंत स्वामी, अंकित गोयल, रीना रस्तोगी, जगाधरी मार्केट कमेटी के चेयरमैन विपुल गर्ग, भाजपा जिला महामंत्री नरेंद्र राणा, पवन विज, जगदीश विद्यार्थी, सह संयोजक मनीषा कंसल, दीक्षा बरार, दर्पण गर्ग, संजीव जांगड़ा, संदीप राय सहित निगम के सैकड़ों सफाई कर्मचारियों ने मिलकर क्षेत्र की कायापलट कर दी। इस सामूहिक प्रयास के चलते जगाधरी के सरवर मोहल्ला और बावना रोड की सड़कों व गलियों को पूरी तरह साफ कर चकाचक कर दिया गया। अभियान के दौरान लोगों को सूखा व गीला कचरा अलग अलग करने समेत चार प्रकार के डस्टबिन इस्तेमाल करने के प्रति भी जागरूक किया गया।
---------------
19 जुलाई तक शहर के हर वार्ड में चलेगा अभियानप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हरियाणा आगमन के मद्देनजर प्रदेश सरकार के निर्देशों पर यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है। मेयर सुमन बहमनी व नगर निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद के मार्गदर्शन में यमुनानगर और जगाधरी के सभी वार्डों के लिए एक विशेष रूपरेखा तैयार की गई है। यह विशेष स्वच्छता अभियान आगामी 19 जुलाई तक निरंतर जारी रहेगा। अभियान का मुख्य उद्देश्य ट्विन सिटी के प्रत्येक वार्ड, गली, मोहल्ले और सार्वजनिक स्थानों से कूड़े-कचरे का पूरी तरह निपटान करना है, ताकि पूरे शहर को सुंदर, साफ और स्वच्छ बनाया जा सके। मेयर ने आम जनता से भी अपील की है कि वे इस अभियान में सहयोग करें और अपने आसपास गंदगी न फैलने दें।
--------------स्वस्थ जीवन का आधार है स्वच्छता - सुमन बहमनी
मेयर सुमन बहमनी ने कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि हमारे स्वस्थ जीवन का आधार है। एक स्वच्छ और सुंदर शहर जहां हर नागरिक का अधिकार है, वहीं इसे साफ रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी भी है। उन्होंने सभी नगर वासियों से अपील की कि वे इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएं, सिंगल यूज प्लास्टिक का त्याग करें और कचरा सिर्फ डस्टबिन में ही डालें। जनता के सहयोग के बिना पूर्ण स्वच्छता का लक्ष्य हासिल करना असंभव है।
---------
स्वच्छता को दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाएं - कंवरपालपूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल ने कहा कि विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता और हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी 17 जुलाई को हरियाणा की धरा पर आ रहे हैं। यह हमारे लिए गौरव का क्षण है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने उनके स्वागत के लिए 'स्वच्छता से स्वागत' अभियान की शुरुआत की है। हमारा कर्तव्य है कि हम अपने शहर और गांवों को साफ-सुथरा रखकर अपने प्रिय प्रधानमंत्री का स्वागत करें। स्वच्छता केवल एक दिन का काम नहीं, बल्कि इसे हमें अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाना होगा।
फोटो कैप्शन -
जगाधरी के वार्ड नंबर दो में सफाई करती मेयर सुमन बहमनी व अन्य।
अभियान के दौरान नागरिकों को चार प्रकार के डस्टबिन इस्तेमाल करने का संदेश देती मेयर सुमन बहमनी, पूर्व मंत्री कंवरपाल व अन्य।
अभियान के तहत कचरा उठाकर रेहड़ी में डालते पूर्व मंत्री कंवरपाल।
Jagadhri, Yamuna Nagar | Jul 14, 2026