आलमनगर: रतवारा थाना क्षेत्र के कपसिया में दो पक्षों में मारपीट, एक की मौत, पुलिस जांच में जुटी
आलमनगर प्रखंड क्षेत्र के रतवारा थाना अंतर्गत कपसिया में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच पहले तो जमकर मारपीट हो गई। लाठी डंडे से हुई मारपीट धीरे-धीरे गोलीबारी में बदल गई, जिसमें एक व्यक्ति को दो गोली लगी और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। थाना अध्यक्ष ने बताया कि रविवार को शव गांव पहुंचने के बाद मिले आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज हो गई है।