आगरा के शमसाबाद में बुधवार को आर्थिक आरक्षण और UGC बिल में संशोधन के विरोध में सवर्ण समाज ने प्रदर्शन किया। समाजसेवी कुंवर युवराज परिहार के नेतृत्व में सैकड़ों लोग बाकलपुर से गढ़ी थाना स्थित परशुराम भवन तक जुलूस लेकर पहुंचे।
प्रदर्शनकारियों ने हाथों में तख्तियां लेकर नारेबाजी की और सरकार से आर्थिक आरक्षण तथा UGC बिल में किए जा रहे संशोधनों पर पुनर्विचार करने की मांग उठाई। प्रदर्शन के दौरान पुलिस प्रशासन भी सतर्क रहा और सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिसकर्मी तैनात रहे।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि उनकी मांगों और आपत्तियों को गंभीरता से सुना जाना चाहिए तथा सभी वर्गों के हितों को ध्यान में रखते हुए निर्णय लिया जाना चाहिए। प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।
रिपोर्ट: NHP भारत
.
.
.
.
#Shamsabad #Agra #AgraNews #SavarnSamaj #EconomicReservation
Fatehabad, Agra | Aug 26, 2026